Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

भारती विश्वविद्यालय में रही गरबा की धूम

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक श्रीमती शालिनी चंद्राकर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

Pradesh Prahari
19 Oct 2026 08:20 PM
👥 Visitors : 135
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग।  भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के प्रांगण में नवरात्रि के  अवसर पर गरबा उत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक श्रीमती शालिनी चंद्राकर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ,उन्होंने  नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस प्रकार के  कार्यक्रम विद्यार्थियों में हमारी संस्कृति के प्रति सम्मान और एकता की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में  उप-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट , कुलसचिव डाक्टर वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार,डायरेक्टर डॉ. आर. पी. अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. घनश्याम साहू,  डॉ. विद्यावती चंद्राकर एवं डॉ. स्वाती पांडे की विशेष उपस्थिति  रही ।
पुरस्कृत प्रतिभागियो मे  बेस्ट गरबा किंग- यश साहू, बेस्ट गरबा क्विन- शिवानी थवाइत, बेस्ट कॉस्ट्यूम प्रज्ज्वल प्रधान एवं प्रियंका साहू रहे ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संकाय सदस्यो,कर्मचारियो एवं विद्यार्थियो ने शिरकत की।