Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की शहादत को समर्पित पुलिस बैंड का आयोजन सिविक सेंटर पार्क में आयोजन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, सिविक सेंटर में पुलिस बैंड की देशभक्तिमय प्रस्तुति, कैंडल जलाकर नागरिकों ने किया शहीदों को नमन

Pradesh Prahari
01 Nov 2026 07:00 PM
👥 Visitors : 5
✅ Link copied successfully!

 

 

 

 

 

     भिलाईनगर ।उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में देश की रक्षा एवं आम नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों की स्मृति एवं सम्मान में “शहीदों की शहादत के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सिविक सेंटर पार्क में पुलिस बैंड का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बैंड की देशभक्तिमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित नागरिकों में देशभक्ति एवं शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन रथ पार्क से पुलिस बैंड द्वारा पैदल मार्च निकाला गया, जो मार्केट क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ा। इस पैदल मार्च में आम नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए और शहीदों के सम्मान में अपनी सहभागिता निभाई।

     कार्यक्रम के समापन अवसर पर आम नागरिकों द्वारा एक-एक कैंडल प्रज्वलित कर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इस आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों एवं युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव तथा पुलिस के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना है।