भारती विश्वविद्यालय में ‘भारत की पोशाक' ए सेलिब्रेशन ऑफ़ इंडियन ट्रेडिशन ' आयोजित
दुर्ग । भारती विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति, परंपरा और वस्त्र कला को समर्पित कार्यक्रम ‘भारत की पोशाक – ए सेलिब्रेशन ऑफ़ इंडियन ट्रेडिशन’ का आयोजन विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक परिधानों के महत्व से अवगत कराने के प्रयोजन से किया गया।
कार्यक्रम में आईएसबीएम विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मिस सुकृति पाठक और भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के द्रव्यवगुण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जी. अनिता गायत्री , उप-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, डायरेक्टर डॉ. आर. पी. अग्रवाल, डॉ. विद्यावती चंद्राकर, डॉ. स्वाती पांडे और डॉ. मनोज मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें काफी सराहा गया । अपने अध्यक्षीय संबोधन मे कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिकता की दौड़ में अपनी पारंपरिक जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना युवा पीढ़ी की महती आवश्यकता है।
प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियो विनर ओवरऑल(मेल)- दुष्यंत कुमार साहू, ओवरऑल(फीमेल)- रागिनी शर्मा, फर्स्ट रनर अप - पल्लवी दिनकर, सेकंड रनर अप - शिवानी को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
धन्यवाद प्रस्ताव रजिस्ट्रार डाक्टर वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार द्वारा पारित किया गया ।