चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर के प्रमुख बाजारों इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, गांधी चौक, सब्जी मार्केट सहित छोटे एवं मध्यम सभी व्यापारियों को 5 रुपये, 10 रुपये एवं 20 रुपये के चिल्लर सिक्कों का वितरण किया गया।
यह सिक्के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेक्टर-1 भिलाई द्वारा व्यापारियों में वितरण हेतु उपलब्ध कराए गए थे
दुर्ग।* आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर के प्रमुख बाजारों इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, गांधी चौक, सब्जी मार्केट सहित छोटे एवं मध्यम सभी व्यापारियों को 5 रुपये, 10 रुपये एवं 20 रुपये के चिल्लर सिक्कों का वितरण किया गया।
यह सिक्के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेक्टर-1 भिलाई द्वारा व्यापारियों में वितरण हेतु उपलब्ध कराए गए थे। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान व्यापारियों एवं आम नागरिकों को लेन-देन में सुविधा प्रदान करना तथा दीपावली की खुशियों को और बढ़ाना है।
चेम्बर की यह पहल व्यापारी हितों एवं जनसुविधा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही सभी छोटे-बड़े व्यापारियों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सभी का व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके।
इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स जिला दुर्ग के अध्यक्ष *अनूप गटागट*, प्रदेश पदाधिकारी *शिव चंद्राकर, अशोक राठी*, चेयरमैन *किशोर जैन*, *कुलदीप सिंह, मेहंदी भाई, जवाहर जैन, दिनेश टावरी* सहित सभी पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में अनूप गटागट, शिव चंद्राकर, अशोक राठी, किशोर जैन, कुलदीप सिंह, प्रहलाद रूंगटा, दिनेश टावरी, मेहंदी भाई, जवाहर जैन, मनोज अग्रवाल, बहादुर अली, राज आदित्य, दिलीप मरोठी, आशीष सटेरिया, आनंद जैन, संजय केशवानी, विक्की बड़जात्या, सन्नी फुलवानी, लखन गणेशानी उपस्थित हुए।