Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

गुरुकुल संस्था में नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदूषण मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया

Pradesh Prahari
01 Nov 2026 07:00 PM
👥 Visitors : 6
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग। गुरुकुल संस्था में दीपावली के पावन अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदूषण मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा दीपों, खुशियों और सकारात्मकता के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

वहीं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से आकर्षक सजावटी सामग्री तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का परिचय दिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को पुनः उपयोग (Reuse) एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।

संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना, उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची दीपावली वही है, जिसमें खुशियों के दीप जलें और पर्यावरण सुरक्षित रहे।
इस अवसर में गुरुकुल के संस्थापक आशीष शर्मा, श्रीमती ममता टावरी ,संजय अग्रवाल , गीतिका शर्मा,गोपाल कृष्ण शर्मा, श्रीमती सम्मी चंद्राकर ,किशन माहेश्वरी, उपासना निर्मलकर,एवं अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे