Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

सीएम हेल्पलाईन संबंधी शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्वक निराकरण- संभागायुक्त श्री राठौर

शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा नशा के खिलाफ जनजागरूकता अभियान जारी रखें

Pradesh Prahari
03 Nov 2026 06:16 PM
👥 Visitors : 1
✅ Link copied successfully!

 

 

 

दुर्ग, 03 नवम्बर 2026/ संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रक्रिया के संबंध में समस्त विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से दक्ष किया गया है। अब सभी कार्यालयों में फाईल मुवमेंट का कार्य ई-ऑफिस प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए। इसी प्रकार शासन की मंशानुसार सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निराकरण एल-1, एल-2, एल-3 व एल-4 अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्वक किया जाए। शिकायतों का निराकरण आवेदकों के लिए संतोषप्रद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाएं नशा के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को नियमित जारी रखें, ताकि युवा पीढ़ी को इसके दुष्परिणाम से मुक्त रखा जा सकें।

संभाग आयुक्त श्री राठौर ने शासन के निर्देशों के तहत संभाग के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिक सहकारी समितियों के गठन पर जोर देते हुए आयुक्त सहकारी समिति को दुग्ध, मत्स्य एवं वनोपज समिति अधिक संख्या में गठित करने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि संभाग अंतर्गत 2443 ग्राम पंचायतों में से 1330 ग्राम पंचायतों में उक्त समितियां गठित कर ली गई है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को चंदूलाल चन्द्राकर चिकित्सा महाविद्यालय एवं गर्ल्स महाविद्यालय दुर्ग अंतर्गत हॉस्टल निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्‍हाेंने सीजीएमएससी अंतर्गत निर्माण कार्य और जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की।

बैठक के पूर्व अधिकारियों ने कार्यालयीन कार्य के दौरान तनाव से मुक्ति के संबंध में ब्रम्हकुमारी रीता दीदी जी के मागदर्शन में ध्यान किये। इस दौरान अधिकारियों को स्वस्थ्य कार्यशैली के संबंध में भी अवगत कराया गया। समस्त अधिकारियों को आगामी 13 दिसम्बर 2026 को ब्रम्हाकुमारीज आनंद सरोवर दुर्ग में आयोजित दिव्य उद्बोधन एवं मेडिटेशन सत्र में सम्मिलित होने आमंत्रित किया गया। बैठक में उपायुक्त श्री पदुम लाल यादव एवं समस्त संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।