Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

जिला किसान बंधु संगठन का संगठन विस्तार, धमधा ब्लॉक के बोरी में बैठक

बोरी परिक्षेत्र अध्यक्ष बने ओम पटेल

Pradesh Prahari
03 Nov 2026 02:39 PM
👥 Visitors : 5
✅ Link copied successfully!

 

 

धमधा। किसानों की समस्याओं को लगातार प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले किसान बंधु संगठन द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत महत्वपूर्ण पहल की गई है। संगठनात्मक मजबूती और किसानों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से धमधा ब्लॉक को दो तहसीलों में विभाजित किया गया है। इसमें एक धमधा तहसील और दूसरी बोरी तहसील बनाई गई है।

संगठन के इस विस्तार के अंतर्गत बोरी तहसील के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी **ओम पटेल ग्राम दनिया* को सौंपी गई है।विजय सेन दनिया उपाध्यक्ष,दिनेश पटेल बोरी मीडिया प्रभारी,टीकम पटेल कोषाध्यक्ष,हेमराज साहू प्रचार,महेश पटेल घसरा,तेजराम साहू उपाध्यक्ष,राजकुमार साहू सचिव,सुरेंद्र पटेल खिलोराकला,उतरा पटेल मंदिर खिलोरा, मंथिर यादव दनिया  कार्यकारणी सदस्य इत्यादि पदाधिकारियों का नियुक्ति घोषित किये गये । संगठन लगातार क्षेत्र के किसानों को अपने साथ जोड़ रहा है और बड़ी संख्या में किसान संगठन से जुड़कर अपनी समस्याओं एवं मांगों को मजबूती से उठा रहे हैं।

किसान बंधु संगठन किसानों की समस्याओं को प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर उठाकर उनके अधिकार और हक दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन का उद्देश्य किसानों की आवाज को बुलंद करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है।

इस अवसर पर संगठन के संयोजक **किसान नेता एवं जिला किसान बंधु संगठन दुर्ग के संयोजक बाबा टेक सिंह चंदेल** ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किसानों के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।