Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

बच्चों को दीपावली की मिठाइयां खिलाकर एवं उनकी पसंद के पटाखे उपहार में देकर बच्चों के आनंद में शामिल हुए

रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दृष्टि बाधित छात्रों के विद्यालय नयनदीप विद्या मंदिर में आज श्रीमती रजनी विजय बघेल सांसद दुर्ग, सौरभ बघेल,अनंत उपाध्याय एवं श्रीमती पल्लवी टिकहरिया ने दीपावली दृष्टिबाधित बच्चों की भी जगमग हो इस सोच के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में बच्चों के साथ समय बिताया

Pradesh Prahari
02 Nov 2026 09:37 PM
👥 Visitors : 5
✅ Link copied successfully!

दुर्ग। 

रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दृष्टि बाधित छात्रों के विद्यालय नयनदीप विद्या मंदिर में आज श्रीमती रजनी विजय बघेल सांसद दुर्ग, सौरभ बघेल,अनंत उपाध्याय एवं श्रीमती पल्लवी टिकहरिया ने दीपावली दृष्टिबाधित बच्चों की भी जगमग हो इस सोच के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में बच्चों के साथ समय बिताया और बच्चों को दीपावली की मिठाइयां खिलाकर एवं उनकी पसंद के पटाखे उपहार में देकर बच्चों के आनंद में शामिल हुए। इस उत्साह में वातावरण में रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सी एस बाजवा सचिव ज्ञानचंद जैन कोषाध्यक्ष सुमन कनौजिया विद्यालय की प्राचार्या श्वेता महोबिया विद्यालय की शिक्षिका मनीषा ओझा शिक्षक अजय दुबे एवं  दृष्टिबाधित बच्चे उपस्थित थे ।