छत्तीसगढ़ पटवारी संघ द्वारा के द्वारा की जा रही हड़ताल को अपना समर्थन दिया
दिल्ली में आप विधायक श्री मुकेश अहलावत जो कि छत्तीसगढ़ आप प्रभारी है धरना स्थल पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर अपना समर्थन दिया
दुर्ग।
आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग में दुर्ग में साइंस कॉलेज की सामने छत्तीसगढ़ पटवारी संघ द्वारा के द्वारा की जा रही हड़ताल को अपना समर्थन दिया समर्थन देने के लिए दिल्ली में आप विधायक श्री मुकेश अहलावत जो कि छत्तीसगढ़ आप प्रभारी है धरना स्थल पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर अपना समर्थन दिया संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जारी हड़ताल के प्रमुख मुद्दे में जिसमें पटवारी संघ की जो जो मांगे हैं जिनमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों की फसल का सर्वे करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लांच किए गए पी वी ऐप बिना ट्रेनिंग के पटवारी के ऊपर थोपने तथा उस सर्वे से किसानों को होने वाले नुकसान को लेकर के यह धरना दिया गया था
दूसरा मुद्दा पटवारी संघ की पदोन्नति का विषय था छत्तीसगढ़ स्तर पर काफी संख्या में इतने पटवारी हैं जिनको जो रिटायरमेंट के स्तर पर पहुंच चुके हैं लेकिन उनको उनके सीनियरिटी वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति नहीं मिली यह भी मुद्दा पटवारी संघ की हड़ताल का प्रमुख स्वरूप से रहा
तीसरा छत्तीसगढ़ में पटवारियों को जो इंक्रीमेंट मिलना चाहिए उसमें बीजेपी सरकार के द्वारा पी पीए मॉडल लॉन्च कर उसे इंक्रीमेंट से वंचित करने के विरुद्ध धरना दिया जा रहा था
आम आदमी पार्टी ने मुख्य रूप से इन तीनों विषयों पर अध्ययन कर इस निष्कर्ष पर पहुंचे की सरकार के द्वारा पटवारी संघ को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है पटवारियों की हड़ताल के बाद भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में पी वी एप में कुछ सुधार किया
भाजपा सरकार एवं पटवारी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की बजाय भाजपा सरकार ने दमनकारी नीति अपनाते हुए कुछ शहर के पटवारी को निलंबित कर दिया जिसे आम आदमी पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है
तीसरा मुद्दा
छत्तीसगढ़ में पटवारी को मिलने वाला इंक्रीमेंट अगर डाटा को अध्ययन करें तो स्पष्ट होता है कि सरकार ने छल कपट कर पटवारी को मिलने वाला इंक्रीमेंट कम कर दिया है पी पी मॉडल के सहारे पटवारी को उनके हक से वंचित कर दिया है जो कि गलत है आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ पटवारी संघ की मांगों को जो कि न्याय संगत है मानकर छत्तीसगढ़ की जनता को हड़ताल से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाई और जल्द से जल्द इस पढ़ने ले इस पर निर्णय ली अन्यथा आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ स्तर पर आंदोलन का आह्वान करेगी समर्थन देने में उपस्थित सदस्य विधायक श्री मुकेश अहलावत, मेहरबान सिंह, डॉ एस के अग्रवाल, वदूद आलम, समर, संजीत विश्वकर्मा, जसबीर सिंह, के ज्योति आदि रहे
