Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

कांग्रेस अध्यक्ष की ओछी टिप्पणी कुंठित मानसिकता का परिचायक : मनीष सिंह भंडारी

पूरे देश की जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस

Pradesh Prahari
26 Oct 2026 02:39 PM
👥 Visitors : 17
✅ Link copied successfully!

 

 

 

दुर्ग .*मनीष सिंह भंडारी* वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा* के प्रधानमन्त्री   नरेन्द्र मोदी  के स्वर्गीय पिताजी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई ओछी और घृणा से भरी टिप्पणी कुंठित मानसिकता, अहंकार में डूबे और थके-हारे राजनीतिक दल के प्रमुख की सोच को दर्शाती है, जिसकी मैं घोर भर्त्सना और निंदा करता हूँ।

पूरे देश की जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहा है। कुर्सी के लालच में कांग्रेस भारतीय संस्कार, संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को भूल चुकी है। चाटुकारिता में लगे कांग्रेसियों की भाषा और व्यवहार उनके वैचारिक खोखलेपन को उजागर करता है।

कभी ये प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माताजी पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, तो कभी उनके स्वर्गीय पिताजी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। कांग्रेस का पूरी तरह पतन हो चुका है, अब ये जनता का सामना करने से भी डरती है। इसे न संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास है और न ही जनता की अदालत यानी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का साहस। केवल ऊल-जलूल बयानबाजी कर ये देश का नाम खराब करने में लगी है।