Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

*खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कार्यवाही

05 मेडिकल स्टोर्स पर नार्कोटिक एवं साईकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय की विस्तृत जांच की गई

Pradesh Prahari
26 Oct 2026 06:43 PM
👥 Visitors : 11
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग, 26 अक्टूबर 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग की औषधि शाखा एवं नार्कोटिक नियंत्रण विभाग रायपुर द्वारा औषधि निरीक्षकों दुर्ग एवं नार्कोटिक नियंत्रण विभाग रायपुर की संयुक्त जांच दल ने दुर्ग एवं भिलाई शहर के विभिन्न 05 मेडिकल स्टोर्स पर नार्कोटिक एवं साईकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय की विस्तृत जांच की गई। जांच किये गए मेडिकल स्टोर्स में मेसर्स जनता मेडिकल स्टोर्स, सडक-18, कैम्प-01, भिलाई एवं मेसर्स देवांगन मेडिकल स्टोर्स, शास्त्री मार्केट, पावर हाउस, भिलाई में औषधियों के क्रय-विक्रय रिकार्ड नियमानुसार नहीं पाए जाने एवं रजि. फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने के कारण नियमानुसार औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के तहत् कार्यवाही की जाएगी। सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय सिंह के अनुसार अन्य मेडिकल स्टोर्स मेसर्स स्पर्श हास्पिटल फार्मेसी, रामनगर, भिलाई, मेसर्स श्याम मेडिकल्स, नंदिनी रोड, पावर हाउस, भिलाई एवं साईं कामना एजेंसी दुर्ग में संचालन नियमानुसार पाया गया। कार्यवाही में औषधि निरीक्षक श्री विशनु प्रसाद साहू, श्रीमती चंद्रकला ठाकुर, श्रीमती जगेश्वरी साहू एवं नार्कोटिक नियंत्रण विभाग रायपुर से निरीक्षक श्री त्रिलोक कुमार एवं उपनिरीक्षक अंकित मीणा शामिल थे।