Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

एकता, अखंडता और भाईचारे का संकल्प लेकर दौड़ा सुकमा

रन फॉर यूनिटी’ में दिखा उत्साह, राष्ट्रीय एकजुटता का दिया संदेश

Pradesh Prahari
31 Oct 2026 02:35 PM
👥 Visitors : 5
✅ Link copied successfully!

 

 

  सुकमा/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुकमा पुलिस एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उत्साहपूर्वक ‘एकता दौड़’ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गादीरास चौक, सुकमा से हुआ। एकता दौड़ (एका मिर्राना-एकता के राह पर कदम से कदम मिलाकर) में शामिल प्रतिभागियों ने गादीरास चौक से मिनी स्टेडियम तक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन में पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की एवं श्री मनीष कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी, श्री विरूपाक्ष पौराणिक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका शोरी एवं जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही सुकमा पुलिस के अधिकारी-जवान, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने एकता दौड़ में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

  यह आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की एवं श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। दौड़ के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की सुरक्षा, शांति और मजबूती के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

  राष्ट्रीय एकता दिवस के इस आयोजन के माध्यम से आमजन को देश की एकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया। एकता दौड़ ने यह संदेश दिया कि विविधताओं से भरे भारत की असली ताकत उसकी एकजुटता, आपसी विश्वास और सामूहिक सहभागिता में निहित है।