Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

सुकमा जिले को आवास प्लस 2.0 के तहत 4,646 पक्के आवासों की मिली स्वीकृति

कोंटा में 2,308, छिंदगढ़ में 1,476 और सुकमा के 862 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ विगत दो वर्षों में जिले में 26,937 पीएम आवास स्वीकृत, 10455 आवास पूर्ण

Pradesh Prahari
31 Oct 2026 02:35 PM
👥 Visitors : 7
✅ Link copied successfully!

 

 

 

  सुकमा/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। आवास प्लस 2.0 सर्वे 2024 के अंतर्गत सुकमा जिले को 4,646 हितग्राहियों के आवास स्वीकृति का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सर्वे कराया गया था। ग्राम सभा से अनुमोदन और अंतिम AI जनरेटेड प्राथमिकता सूची के आधार पर यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

  विकासखंडवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार छिंदगढ़ में 1,476, सुकमा में 862 तथा कोंटा में सर्वाधिक 2,308 आवासों की स्वीकृति का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल से उन पात्र परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिल सकेगा, जो अब तक कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे और पूर्व में किसी कारणवश आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। इससे ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में सुकमा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत 26,937 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,455 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यह आंकड़ा जिले में ग्रामीण आवास सुविधा के विस्तार और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

  कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आवास प्लस 2.0 के तहत मिले नए लक्ष्य से जिले के हजारों परिवारों के अपने पक्के घर का सपना साकार होने की उम्मीद मजबूत हुई है।