Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

जनसुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन की अहम पहल

सुकमा में धरना या आमसभा के लिए हड़मा स्टेडियम चिन्हांकित

Pradesh Prahari
03 Nov 2026 01:24 PM
👥 Visitors : 2
✅ Link copied successfully!

 

 

 

  सुकमा/ आम नागरिकों की सुविधा, सुचारू यातायात व्यवस्था और शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय लिया है। जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों, संघों एवं संगठनों द्वारा बस स्टैंड, ऑडिटोरियम परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शनों एवं सभाओं से आमजन को होने वाली असुविधा और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए अब हड़मा स्टेडियम, सुकमा को धरना-प्रदर्शन एवं आम सभा के लिए निर्धारित स्थल के रूप में चिन्हांकित किया गया है।

  प्रशासन की इस पहल से शहर की यातायात व्यवस्था को में राहत और आमजन को होगी सहूलियत होगी। अब जिले के समस्त राजनीतिक दलों, संघों, संगठनों एवं अन्य समूहों को धरना-प्रदर्शन एवं सभा के आयोजन के लिए हड़मा स्टेडियम का ही उपयोग करना होगा। बस स्टैंड, ऑडिटोरियम परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करना प्रतिबंधित रहेगा। इस निर्णय का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को आम नागरिकों के निर्बाध उपयोग के लिए सुरक्षित रखना, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा शासकीय एवं सार्वजनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना है।

  जिला प्रशासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि हड़मा स्टेडियम में भी धरना-प्रदर्शन अथवा सभा आयोजित करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन की यह व्यवस्था लोकतांत्रिक गतिविधियों के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने के साथ-साथ जनसुविधा, सार्वजनिक व्यवस्था एवं नागरिकों के हितों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।