मॉडिफाइड साइलेंसर वाली R1 बाइक पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
₹5,000 का जुर्माना, मौके पर साइलेंसर निकालकर किया गया जप्त
दुर्ग. के निर्देशानुसार यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन वाहन चेकिंग कर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान अवन्ति बाई चौक में एक R1 बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया। उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटर विकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालक पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, कार्रवाई स्थल पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जप्त किया गया।
मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं कर्कश आवाज आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों तथा मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है। ऐसे वाहन ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ आमजन की शांति एवं सुविधा को भी प्रभावित करते हैं।