Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी को थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है, जप्त किया गया

Pradesh Prahari
29 Oct 2026 12:47 PM
👥 Visitors : 10
✅ Link copied successfully!


दुर्ग.  थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी के पास एक युवक कत्थई रंग की फुल शर्ट एवं काले रंग की पैंट पहने हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी पहुंची।
मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक नर्सरी के पास दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नितिन कुमार डहरिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी भाठापारा दादर चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग बताया। संदेही के पास रखे पैकेट की जांच करने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
पुलिस ने आरोपी नितिन डहरिया के कब्जे से गवाहों की उपस्थिति में कुल 1.150 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है, विधिवत जप्त किया। 
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 622/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*घटनास्थल का विवरण* 
घटना स्थल ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

*जप्त सामग्री का विवरण* 
1.150 किलोग्राम अवैध गांजा।
अनुमानित कीमत: 60,000 रुपये।

*गिरफ्तार आरोपी* 
नितिन कुमार डहरिया
उम्र    28 वर्ष
निवासी    भाठापारा दादर चरोदा
थाना    पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना पुरानी भिलाई श्री विजय यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शीतल देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक हिरामन रामटेके, आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक पी. रवि एवं आरक्षक वसीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।