Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

दूसरे की जमीन को स्वयं की बताकर जमीन बिक्री एवं मकान निर्माण के नाम पर शिकायतकर्ता से लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Pradesh Prahari
31 Oct 2026 02:35 PM
👥 Visitors : 7
✅ Link copied successfully!

भिलाईनगर. के साथ जमीन खरीदी-बिक्री का कार्य करना बताया गया तथा प्रार्थी को मौजा कोहका स्थित खसरा नंबर 1704/88 की भूमि में से 1200 वर्गफीट का प्लॉट दिखाकर विक्रय का सौदा किया गया। उक्त भूमि के संबंध में आरोपी के माध्यम से दिनांक 30/09/2016 को प्रार्थी के पक्ष में रजिस्ट्री कराई गई। प्रार्थी के अनुसार, उसने जमीन खरीदी एवं मकान निर्माण के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल ₹23,28,000/- आरोपियों को दिए थे।

बाद में प्रार्थी को जानकारी मिली कि जिस भूमि पर मकान निर्माण कराया जा रहा था, वह वास्तव में किसी अन्य महिला माया सिंह की भूमि थी। इस संबंध में आरोपियों द्वारा दिनांक 22/09/2018 को इकरारनामा निष्पादित कर ₹23,28,000/- एवं रजिस्ट्री खर्च ₹1,00,000/- कुल ₹24,28,000/- वापस करने हेतु भारतीय स्टेट बैंक, शाखा सुपेला के तीन चेक दिए गए, जो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण अनादरित हो गए।

प्रार्थी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने दिनांक 16/03/2021 को मौजा कोहका स्थित खसरा नंबर 1704/2, रकबा 1200 वर्गफीट भूमि की रजिस्ट्री चिरंजीवन कोनार नामक व्यक्ति को फर्जी रूप से खड़ा कर उसके पक्ष में कराई तथा वास्तविक भूमि स्वामी को भुगतान किए बिना कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी की।

प्रार्थी की शिकायत पर जांच उपरांत प्रथम दृष्टया आरोपीगण अवतार सिंह, मनोज कुमार सोनी तथा अन्य के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र कर छलपूर्वक धोखाधड़ी करने का अपराध पाए जाने पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1635/2026, धारा 420, 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्तता के संबंध में आरोपी अवतार सिंह एवं मनोज कुमार सोनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने संबंधी जानकारी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका तथा जमीन से संबंधित दस्तावेजों एवं रजिस्ट्री की वैधानिकता के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी* 
01 अवतार सिंह  निवासी भिलाई, जिला दुर्ग
02 मनोज कुमार सोनी निवासी भिलाई, जिला दुर्ग

*सराहनीय भूमिका* 
उक् कार्यवाही में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।