Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

पिक अप से चार करोड नगद बरामद

पुलिस ने खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा के पास वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें इतनी बड़ी रकम मिलने का खुलासा हुआ

Pradesh Prahari
26 Oct 2026 02:50 PM
👥 Visitors : 12
✅ Link copied successfully!

दुर्ग।  दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नकदी को वाहन के पिछले हिस्से में बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा के पास वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें इतनी बड़ी रकम मिलने का खुलासा हुआ। मामले में वाहन सवार दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रायपुर से नागपुर की ओर जा रही सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप को जांच के लिए रोका गया। वाहन का पंजीयन नंबर CG 04 QU 5996 बताया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन के पिछले हिस्से में बदलाव कर बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। इसी चेंबर में छिपाकर रखी गई चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई।