दुर्ग पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 136 आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाईअपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी
दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 20.10.2026 से 26.10.2026 तक विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चाकूबाजी करने वालों, गुण्डा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा गैंग हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित कर उनकी निगरानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों के कुल 131 आपराधिक तत्वों का MCU (Measure Collection Unit) कराया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों का बायोमेट्रिक एवं शारीरिक माप संबंधी डेटा संकलित किया जाता है, जिससे उनकी पहचान एवं पुलिस रिकॉर्ड के संधारण में सहायता मिलती है।
इसी प्रकार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संभावित विवादों को रोकने तथा अपराध एवं उपद्रव की आशंका पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में कुल 136 आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।