दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की
मामला सूरजपुर का
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। आरोपी के हाथ पर धारदार हथियार से कटने के निशान मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.