Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार - विधायक ललित चंद्राकर

चक्रवात 'अर्नब' के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को सरकार ने गंभीरता से लिया है

Pradesh Prahari
01 Nov 2026 06:38 PM
👥 Visitors : 4
✅ Link copied successfully!

 

 

//दुर्ग// दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। चक्रवात 'अर्नब' के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को सरकार ने गंभीरता से लिया है।

विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निर्देश पर सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को *आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार* आवश्यक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन को प्राथमिकता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रत्येक प्रभावित किसान के साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों की मेहनत और उनके हितों की रक्षा के लिए राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

*किसानों से अपील -*

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि यदि आपकी फसल को चक्रवात से नुकसान पहुंचा है तो घबराएं नहीं। अपनी फसल नुकसान की जानकारी *शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14447पर संपर्क कर* अथवा अपने नजदीकी पटवारी, कृषि विभाग कार्यालय, जनपद / तहसील कार्यालय में दर्ज कराएं, ताकि सर्वे में आपका नाम शामिल हो सके और समय पर सहायता राशि मिल सके।