Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

राज ठाकरे ने नरेन्द्र मोदी पर बना डाक्यूमेंट्री सोशल मीडिया से हटाया

पुलिस ने किया था हटाने का अनुरोध

Pradesh Prahari
25 Oct 2026 10:22 PM
👥 Visitors : 27
✅ Link copied successfully!

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया से एक डॉक्यूमेंट्री हटा दी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर बनाई गई थी। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुरोध पर यह कदम उठाया। उनके मुताबिक, हॉटमेल के संस्थापक साबीर भाटिया की बनाई डॉक्यूमेंट्री को X पर 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।
दरअसल, मुंबई पुलिस ने 24 अकाउंट धारकों को कानूनी नोटिस भेजा है। इन लोगों ने साबीर भाटिया की पोस्ट की गई डॉक्यूमेंट्री शेयर की थी।
MNS नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस ने किसी दबाव में राज ठाकरे से डॉक्यूमेंट्री हटाने का अनुरोध किया था।