कड़ी मेहनत सच्ची लगन से सफलता संभव = रंजन मोहंती
छत्तीसगढ़ राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2026 में स्पर्श खंडेलवाल का शानदार दोहरा प्रदर्शन, दोनों वर्गों में बने विजेता
भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति भिलाई के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट रेपिड एवं ब्लिट्ज फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप के दोनों वर्गों में राजनांदगांव के स्पर्श खंडेलवाल ने स्टेट चैंपियनशिप बनने का गौरव प्राप्त किया ।
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स, फिडे इंस्ट्रक्टर,मेंबर ऑफ द इवेंट्स कमेटी आल इंडिया चेस फेडरेशन श्री रंजन मोहंती थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम अवॉर्डी सुश्री किरण अग्रवाल, प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी,आर्बिटर कमिशन के चेयरमैन अलंकार भिवगड़े,रमेश अग्रवाल एवं इंटरनेशनल आर्बिटर एवं स्पर्धा के मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन उपस्थित थे ।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने स्पर्धा की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जिलों से आए 328 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, रणनीतिक कौशल और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 9 राउंड खेले गए, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रंजन मोहंती ने शानदार आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व जिला शतरंज संघ की सराहना करते हुए प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोबाइल से दूरी बनाते हुए इस दिमागी कौशल बढ़ाने वाले खेल में अपना ध्यान केंद्रित रखे। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत ,सच्ची लगन एवं समर्पित भाव से हम इस खेल को अपनाए तो हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने उन्होंने , प्रज्ञानंदा, डी गुकेश , वी आनंद जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का उदाहरण दिया और बताया कि किस तरह वे कड़ी मेहनत कर शतरंज के शिखर पर पहुंचे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप दास ने प्रदेश भर आए शतरंज खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा
विशिष्ट अतिथि प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने छत्तीसगढ़ में शतरंज को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उम्मीद जताते हुए कहा कि भविष्य में छत्तीसगढ़ से भी कोई ग्रैंड मास्टर बनेगा ।
प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में राजनांदगांव के स्पर्श खंडेलवाल ने 9 में से 8 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्ग के यशद बम्बेश्वर ने 8 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं दुर्ग के प्रांजल सिंह ने 7.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ब्लिट्ज वर्ग में भी स्पर्श खंडेलवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 9 में से 8.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्ग के यशद बम्बेश्वर 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राजनांदगांव के सालिक नवाज मनिहार ने 7.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रैपिड वर्ग के शीर्ष 10 खिलाड़ी
1. स्पर्श खंडेलवाल (राजनांदगांव) – 8 अंक
2. यशद बम्बेश्वर (दुर्ग) – 8 अंक
3. प्रांजल सिंह (दुर्ग) – 7.5 अंक
4. निभिश प्रधान (रायपुर) – 7.5 अंक
5. श्रेयांश डाकलिया (राजनांदगांव) – 7 अंक
6. संस्कार कश्यप (बिलासपुर) – 7 अंक
7. विजय माखीजा (रायपुर) – 7 अंक
8. विवान रॉय (रायपुर) – 7 अंक
9. सजल चंद्राकर (रायपुर) – 7 अंक
10. हुनर साव (रायगढ़) – 7 अंक
ब्लिट्ज वर्ग के शीर्ष 10 खिलाड़ी
1. स्पर्श खंडेलवाल (राजनांदगांव) – 8.5 अंक
2. यशद बम्बेश्वर (दुर्ग) – 8 अंक
3. सालिक नवाज मनिहार (राजनांदगांव) – 7.5 अंक
4. विवान रॉय (रायपुर) – 7.5 अंक
5. इशान सैनी (दुर्ग) – 7 अंक
6. संस्कार कश्यप (बिलासपुर) – 7 अंक
7. अभिनव पांडे (बिलासपुर) – 7 अंक
8. श्रेयांश डाकलिया (राजनांदगांव) – 6.5 अंक
9. संजय भारद्वाज (बिलासपुर) – 6.5 अंक
10. शुभम सिंह (दुर्ग) – 6.5 अंक
रैपिड वर्ग में आयु समूह के विशेष पुरस्कार
मुख्य प्रतियोगिता के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न आयु वर्गों में भी पुरस्कार प्रदान किए गए। रैपिड प्रतियोगिता में आयु वर्ग के शीर्ष खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।
- अंडर-7 वर्ग: प्रथम – मेधांश सोरी (दुर्ग), 5 अंक; द्वितीय – रहमी जेरमिया (रायपुर), 5 अंक।
- अंडर-9 वर्ग: प्रथम – अपूर्व भार्गव (रायपुर), 5.5 अंक; द्वितीय – तुषार यादव (दुर्ग), 5 अंक।
- अंडर-11 वर्ग: प्रथम – निशांत साहू (रायपुर), 6 अंक; द्वितीय – राजवीर अजवानी (रायपुर), 5.5 अंक।
- अंडर-13 वर्ग: प्रथम – प्रितेश खटुजा (रायपुर), 6 अंक; द्वितीय – मेदा लखित (रायपुर), 5.5 अंक।
- अंडर-15 वर्ग: प्रथम – अक्ष चोपड़ा (रायपुर), 6.5 अंक; द्वितीय – अवंतिका शर्मा (दुर्ग), 6.5 अंक।
इन आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ₹1,500 एवं मोमेंटो तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ₹1,000 एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। स्पर्धा में कुल साढ़े 92 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
इस प्रतियोगिता में युवा एवं अनुभवी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विशेष रूप से स्पर्श खंडेलवाल का रैपिड और ब्लिट्ज दोनों वर्गों में शीर्ष स्थान प्राप्त करना प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण रहा। वहीं विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ में शतरंज के बढ़ते स्तर और युवा प्रतिभाओं की संभावनाओं को प्रदर्शित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से प्रदेश के शतरंज खिलाड़ियों को अपनी रेटिंग सुधारने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं धीरज कुमार चवरे,सुरेश होता,हर्ष मालेकर, दिव्यांशु उपाध्याय,मनोज साहू थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन आशुतोष साहू ने किया।