Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

भारती विश्वविद्यालय मे मना वायु सेना दिवस

भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पोस्टर प्रस्तुति एवं प्रमाणपत्र वितरण शामिल थे

Pradesh Prahari
23 Oct 2026 05:44 PM
👥 Visitors : 27
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग | भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के एनसीसी सेल, 1 छत्तीसगढ़ आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी, द्वारा वायु सेना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमे भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पोस्टर प्रस्तुति एवं प्रमाणपत्र वितरण शामिल थे। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण एम. के., कमांडिंग ऑफिसर, 1 छत्तीसगढ़ आर एंड वी रेजिमेंट तथा गगनदीप शर्मा, वरिष्ठ जे सी ओ , डाक्टर आर पी अग्रवाल निदेशक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रो. बी. एन. तिवारी के संस्थागत सहयोग एवं कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में एनसीसी प्रभारी डॉ. आस्था चतुर्वेदी के संयोजकत्व मे आयोजित हुआ ,शुभारंभ उपकुलपति डॉ. आलोक भट्ट के स्वागत उद्बोधन तथा एनसीसी गीत से हुआ  , तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने वायु सेना दिवस के महत्त्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वर्ष 2026 के पासिंग-आउट एनसीसी कैडेटों को ‘सी’ प्रमाणपत्रों का वितरण रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे एनसीसी कैडेटों, शिक्षण कर्मचारियों ,विद्यार्थियों को  ने सहभागिता दी।
इस आयोजन ने भारतीय वायु सेना की सेवाओं के सम्मान के साथ साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।