Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

राम नहीं किसी ने रावण का कर दिया दहन मामला थाने पहुंचा

रावण दहन के दौरान अनोखी घटना, राम लच्क्षमण,हनुमान पहुंचे थाने

Pradesh Prahari
21 Oct 2026 04:46 PM
👥 Visitors : 9
✅ Link copied successfully!

बिलासपुर । दशहरा उत्सव के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है। रावण दहन के निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले ही किसी ने पुतले में आग लगा दी। इसके बाद भगवान राम, माता सीता और हनुमान के वेश में नौ दुर्गा युवा समिति के सदस्य सीधे थाने पहुंच गए और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।पूरा मामला बिलासपुर के कुदुदंड का है, जहां नौ दुर्गा युवा समिति की ओर से दशहरे पर रावण दहन का आयोजन किया गया था। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही अज्ञात लोगों ने रावण के पुतले में आग लगा दी। जिस रावण का दहन पूरी तैयारी और झांकी के साथ होना था, वह निर्धारित समय से पहले ही जलकर खाक हो गया।घटना के बाद भगवान राम, माता सीता और हनुमान के वेश में समिति के सदस्य अपनी झांकी के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर रावण के पुतले को समय से पहले जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दशहरे पर जहां रावण दहन होना था, वहीं इस बार रावण को लेकर शिकायत थाने तक पहुंच गई।